राज ठाकरे को मिली जान से मारने की धमकी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में सियासी हंगामे और लाउडस्पीकर विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को धमकी भरा पत्र मिला है। मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने बुधवार को कहा कि राज ठाकरे को एक पत्र मिला है जिसमें उनकी जान को खतरा है। पत्र उर्दू में लिखा गया है। मनसे नेता ने चेतावनी दी है कि अगर ठाकरे को कुछ हुआ तो वो महाराष्ट्र को जला देंगे। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के नेता बाला नंदगांवकर ने दावा किया है कि पार्टी प्रमुख राज ठाकरे को धमकी भरा लेटर मिला है। उन्होंने कहा कि पत्र की भाषा उर्दू में है। बाला ने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मुलाकात की और उन्हें धमकी भरे पत्र से अवगत कराया। बाला ने चेतावनी दी है कि अगर मनसे प्रमुख को कुछ हुआ तो हम महाराष्ट्र को जला देंगे। बहरहाल अब देखना होगा कि इस धमकी पर महाराष्ट्र सरकार किस तरह का कदम उठाती है!