बजरंगबली के पुराने भक्त हैं केजरीवाल
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली चुनाव में बजरंग बलि पर भी खूब सियासत हुई. अब पता चला है कि केजरीवाल लंबे समय से बजरंग बलि की भक्ति करते आ रहे हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और आम आदमी पार्टी (आप) में हनुमान के नाम पर खूब विवाद रहा. इस मुद्दे ने खूब सुर्खियां बटोरी. चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अरविंद केजरीवाल हनुमान मंदिर पहुंचे और इसके बाद लोगों को शुक्रिया अदा किया. दरअसल चुनाव प्रचार के दौरान 7 फरवरी को मंदिर का दौरा करने के बाद भाजपा ने केजरीवाल की आलोचना की थी. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर हनुमान जी के अपमान का आरोप लगाया था.एक रिपोर्ट के अनुसार मंदिर के पुजारी ने कहा कि केजरीवाल तब से मंदिर का दौरा कर रहे हैं जब से उन्होंने राजनीति में कदम रखा है. आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद केजरीवाल ने फिर से मंदिर जाकर दिव्य आशीर्वाद मांगा था. रिपोर्ट के अनुसार मंदिर के वरिष्ठ पुजारी ने एक न्यूज़ एजेंसी से कहा कि उन्हें केजरीवाल का 2013 में भी मंदिर में आना याद है.