बजरंग बली पर भिड़ गए केजरीवाल और मनोज तिवारी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली में जहां एकतरफ चुनाव है वहीं दूसरी तरफ बजरंग बली की भक्ति को लेकर अरविंद केजरीवाल और बीजेपी नेता मनोज तिवारी आपस में भीड़ गए हैं. दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को परिवार के साथ कनॉट प्लेस स्थित हुमान मंदिर दर्शन के लिए गए थे. इसी पर निशाना साधते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि वो पूजा करने गए थे या हनुमान जी को अशुद्ध करने गए थे? एक हाथ से जूता उतारके, उसी हाथ से माला लेकर क्या कर दिया? जब नकली भक्त आते हैं तो यही होता है. मैंने पंडितजी को बताया, बहुत बार हनुमान जी को धोया है' मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि मेरी छठी इंद्री कह रही है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी. मनोज तिवारी के इस बयान पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, बीजेपी दिल्ली के सीएम को इतनी अछूत भावना से देखती है. इससे ज्यादा गिरा हुआ और घटिया बयान नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि अभी भी आप उस युग में हैं जहां दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाता था. श्रीराम भी अब बीजेपी को नहीं बचा सकते. वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विट कर मनोज तिवारी के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, कि जब से मैंने एक न्यूज़ चैनल पे हनुमान चालीसा पढ़ा है, बीजेपी वाले लगातार मेरा मज़ाक़ उड़ा रहे हैं. कल मैं हनुमान मंदिर गया. आज बीजेपी नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया. ये कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं. भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी. सबका भला हो.