Breaking News

बिहार में चुनाव से पहले फिर पोस्टर वार

06 Sep, 2020 778

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना जैसी खतरनाक महामारी के बावजूद बिहार में विधान सभा चुनाव की तैयारी रंग लाती जा रही है. एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी शुरू हो चुके हैं। इस बीच राजद ने नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ लिखा है- नई सोच नया बिहार, युवा सरकार अबकी बार। इससे पहले जदयू ने पोस्टर जारी किया था। उस पोस्टर में लिखा था विकसित बिहार नीतीश कुमार। उसके जवाब में तेजस्वी की सेना ने भी नया पोस्टर जारी कर बिहार में युवा सरकार बनाने की बात की है। पोस्टर के जरिए राजद ने इशारा किया है कि नीतीश कुमार अब ओल्ड हो गए हैं। बिहार में इस बार नई सोच वाले नेता को मौका मिलना चाहिए।  दरअसल, बिहार में पोस्टर वार की ये कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले लालू यादव के जन्मदिन के दिन भी जदयू ने एक पोस्टर जारी किया था। फिलहाल बिहार की सियासत में पोस्टर वार की एंट्री हो चुकी है। देखना है तेजस्वी के इस पोस्टर के बाद जदयू की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है और जनता इसे किस रूप में लेती है.

अन्य खबरे