Breaking News

बीजेपी की उम्मीद सचिन पायलट बन सकते हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री

24 Jul, 2020 819

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राजस्थान सरकार का मामला इस कदर गड़बड़ाया कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया. बहरहाल सचिन पायलट गुट के लिए राहत की खबर है. मगर अब भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि सचिन पायलट मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकते हैं. राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 कांग्रेस विधायकों को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद बीजेपी का बड़ा बयान सामने आया है। भाजपा ने दावा किया है कि राजनीतिक उठापटक के बीच सचिन पायलट राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। भाजपा की तरह से दिए गए इस बयान से सियासी हलकों में गहमा-गहमी बढ़ गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया से सवाल पूछा गया कि क्या सचिन पायलट राजस्थान के सीएम बन सकते हैं? तो उन्होंने कहा कि यदि हालात अनुमति देते हैं तो सचिन पायलट मुख्यमंत्री बन सकते हैं। सतीश पूनिया के बयान से अब तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बीजेपी के इस दांव से अगर वाकई बदलाव की स्थिति पैदा होती है तो जाहिर है सचिन पायलट गुट की सक्रियता में तेजी से इजाफा देखा जा सकेगा. फिलहाल पूरा मामला अदालत में है इसलिए सोमवार को आनेवाले फैसले पर सबकी नज़रें टिकी हुई है.

अन्य खबरे