Breaking News

नाले से निकले पुराने पांच सौ के तीन लाख रुपए

12 Mar, 2021 2011

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कानपुर के नाले में कचरे और गंदगी की जगह एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे देखकर हर कोई अचंभित है. कानपुर के गोविंद नगर में नाला सफाई अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों को 500-500 रुपये के नोटों की कई गड्डियां मिली थीं. ये तकरीबन 3 लाख रुपये के नोटों की गड्डियां थीं. इन गड्डियों के बारे में सुनकर लोग नाले के पास आ गए थे. सफाई कर्मियों ने 500-500 रुपये के नोटोंं की उन गड्डियों को नाले से निकालकर किनारे में रख दिया था. उस जगह पर सैकड़ों लोग इकट्ठा थे, परन्तु कोई भी उन नोटों को उठा नहीं रहा था. नोटों की इतनी भारी मात्रा में गड्डियों को किसी ने उठाया नहीं, बल्कि सब बस उसे निहारते रहे थे. ख़बर के मुताबिक कानपुर के नगर निगम जोन-5 की टीम दोपहर में कानपुर के नटराज टाकीज के पास नाला साफ करा रही थी. सफाईकर्मी जब नाले में उतरे और वहां से एक सिल्ट निकाला. इस सिल्ट से एक थैला निकला. इसमें सफाईकर्मियों को 500-500 के नोटों की गड्डियां दिखीं. हालांकि यह गड्डियां पुराने नोटों की थीं. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 8 अक्टूबर 2016 को इन नोटों को बंद कर दिया था. सफाईकर्मियों ने जब यह नोट देखा तो उन्होंने सफाई बंद कर दी. इसके बाद देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठी हो गई थी. लोग सोच रहे थे कि इतनी भारी संख्या में नोटों की गड्डियां कहां से आई थीं! इसपर लोगों के बीच जमकर चर्चा चल रही है.

अन्य खबरे