Breaking News

बीजेपी विधायक ने सोनू सूद से मदद मांगी तो अलका लांबा को आया गुस्सा

03 Jun, 2020 902

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस पर राजनीति करने से कुछ नेता बिल्कुल परहेज नहीं कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आई अलका लांबा को इस बात से परेशानी हो रही है कि एक बीजेपी के विधायक ने एक्टर सोनू सूद से मदद मांगी। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं और उन्हें उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं। ट्विटर के जरिए भी लोग सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं। वो उनकी मदद कर रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के रीवा जिले से भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने सोनू सूद से मदद मांगी है।
विधायक राजेंद्र शुक्ला द्वारा सोनू सूद से श्रमिकों को लाने के लिए मदद मांगने पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने जोरदार हमला बोला। विधायक ने मुंबई में फंसे मध्य प्रदेश के रीवा और सतना जिले के निवासियों की सूची बनाकर ट्वीट करते हुए सोनू सूद से मदद मांगी। अब इसी को लेकर कांग्रेस नेता अलका लांबा का कहना है कि देश और राज्य में इनकी ही पार्टी की सरकार होते हुए भी सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं। इतना ही नहीं, अलका लांबा ने इस्तीफा देने तक की बात कह डाली। अलका लांबा ने बीजेपी विधायक के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि आंखों पर यकीन नहीं होता कि जो खुद विधायक और पूर्व में मंत्री भी रहा, मध्यप्रदेश और देश में इन्हीं की सरकार है, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री इन्हीं की पार्टी के हैं, महाराष्ट्र में भी इनके सांसद और विधायक हैं, फिर भी मदद सोनू सूद से मांग रहे हैं, थोड़ी भी शर्म हो तो इस्तीफ़ा देकर घर बैठ जाओ, बेहतर होगा। भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने अपने ट्वीट में लिखा था कि सोनू सूद जी ये रीवा/सतना मप्र निवासी काफी दिनों से मुंबई में फंसे हुए हैं और अभी तक वापस नहीं पहुंच पाए हैं। कृपया इनको लाने में हमारी मदद करें। इसी ट्वीट में उन्होंने न सिर्फ विधायक बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया था।

अन्य खबरे