नाबालिग से बलात्कार करने वाला गिरफ्तार
03 Jan, 2023
662
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पालघर जिले (Palghar District) में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की (Minor girl) के साथ बलात्कार करने के आरोप में 24 वर्षीय आदिवासी युवक को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. वाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात नेहलपाड़ा (Nehalpada) में रविवार शाम को हुई जब 16 वर्षीय लड़की शौच करने घर से बाहर गई थी. आरोपी उसे जबरदस्ती पास ही के एक खेत में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने सोमवार को मामले में शिकायत दर्ज कराई.आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 (Rape) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई शुरू है.