Breaking News

भाषा को लेकर तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर मनसे का हमला

04 Mar, 2020 1097

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भाषा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने एक लोकप्रिय टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर निशाना साधा है. बता दें कि एक एपिसोड में भाषा को लेकर विवाद मचा हुआ है. राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आपत्ति व्यक्त करते हुए शो के मेकर्स और एक्टर अमित भट्ट से माफी की मांग की है. हालांकि शो के प्रोडूसर अमित भट्ट ने इस मामले पर माफी मांग ली हैं. इसके बावजूद मामला शांत होते हुए नजर नहीं आ रहा है.दरअसल मामला ये है कि एक एपिसोड में चंपक चाचा यानि अमित भट्ट ने एक डायलॉग बोला था कि मुंबई की भाषा हिंदी है. इस एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही एमएनएस ने धमकी दी कि अगर शो के निर्माता और कलाकार शो के माध्यम से सभी मराठी जनता से माफी नहीं मांगते हैं तो वो शो की शूटिंग नहीं होने देंगे. इसके बाद शो के मेकर असित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मुंबई महाराष्ट्र में हैं और हमारे महाराष्ट्र की राजभाषा मराठी ही है. इसमें कोई दो राय नहीं है. मैं भारतीय हूं, महाराष्ट्रियन हूं और गुजराती भी हूं. सारी भारतीय भाषाओं का सम्मान करता हूं. जय हिंद.’ महाराष्ट्र नवनिर्माण फिल्म स्टाफ के चेयरमैन अमेया खोपकर ने इस मामले पर कहा कि शो के मेकर्स को अच्छी तरह से पता है कि मुंबई में सबसे ज्यादा मराठी बोली जाती है. इसके बावजूद उन्होंने ये सब कुछ दिखाकर प्रोपेगेंडा प्रसारित किया.

अन्य खबरे