Breaking News

20 साल बाद अलग हुए अर्जुन और मेहर

29 May, 2018 1648

संवाददाता/in24 news 

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया ने अपने दाम्पत्य जीवन के 20 साल गुजरने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। पिछले कई महीनों से अर्जुन और मेहर के रिश्तों में काफी कड़वाहट आ गई थी. हालांकि दोनों ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि उनकी शादी के 20 साल का सफर काफी खूबसूरत था, दोनों के अनुसार बतौर पति-पत्नी जिस तरह इन्होंने अपने समय गुज़ारे वह सुनहरे पल हमेशा उनके साथ रहेंगे। दोनों अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं और भविष्य में भी दोनों अच्छे दोस्त बने रहेंगे। बता दें कि 20 साल पहले अर्जुन रामपाल ने पूर्व मिस इंडिया और सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी. अर्जुन और मेहर की बेटियां माहिका और मरिया हैं. उन्होंने कहा कि वे दोनों हमेशा अपनी बेटियों के लिए साथ खड़े रहेंगे।  
 

अन्य खबरे