Breaking News

मध्य प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ता का हाथ काटने वालों के घर पर चला बुलडोजर

15 Dec, 2023 826

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
मोहन यादव सरकार बनते ही मध्य प्रदेश में एक बार फिर बुलडोजर चला है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चुनाव के वक्त भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले पांच आरोपियों के तीन घर गुरुवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिए गए। मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव ने एक्शन लेते हुए आपराधिक प्रवृति के गुंडों से कड़ाई से निपटने के आदेश जारी किए थे। गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता की हथेली काटने वाले कुख्यात गुंडे फारुख राइन उर्फ मिन्नी के घर बुलडोजर चलवा दिया।  सीएम बनने के पश्चात पहली बार बुलडोजर चलाने की पहली कार्यवाही की गई है। बता दें कि आरोपी फारुख राइन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता का हाथ काटने का आरोप था। बता दें इस मामले में भोपाल कलेक्टर ने एनएसए की कार्रवाई थी। भोपाल के 11 नंबर स्थित जनता कॉलोनी में बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की गई है। चुनावी रंजिश में भाजपा कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले अपराधी पर एनएसए कार्रवाई कर रहा है। जिसके चलते आरोपी फारुख राइन को गिरफ्तार कर उसका जुलूस भी निकाला गया। बता दें कि मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपरधियों पर शिकंजा कसने का काम शुरू कर दिया है।

अन्य खबरे