महाराष्ट्र में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा !
महाराष्ट्र में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने सरकार से अपनी बात को मनवाने के लिए रास्ता और रेल रोको को आंदोलन शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और प्रहार जनशक्ति पार्टी के संस्थापक बच्चू कडू मंगलवार रात हजारों किसानों के साथ नागपुर शहर की सीमा पर पहुंचे। वे किसानों की मांगों को लेकर एलगार मोर्चा निकाल रहे हैं।
आंदोलन की अगुवाई करते हुए बच्चू कडू स्वयं ट्रैक्टर चलाकर किसानों के साथ नागपुर पहुंचे। प्रदर्शन के बीच नागपुर से हैदराबाद, नागपुर से जबलपुर और रायपुर जाने वाली सड़कें जाम कर दी गई हैं। जिसके चलते हजारों वाहन फंस गए हैं। नागपुर हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है जिसकी तस्वीरे भी सामने आई है।
दरअसल बच्चू कडू की प्रमुख मांगों में महाराष्ट्र के किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी, भारी बारिश से फसल को हुए नुकसान का मुआवजा, राज्य के दिव्यांग नागरिकों को 6 हजार प्रतिमाह, और किसानों की फसल को हमी भाव यानी एमएसपी दिए जाने की मांग शामिल है। और इन्हीं मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। बच्चू कडू ने सरकार को 12:00 तक का समय दिया था और अल्टीमेटम दिया था कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर फैसला नहीं दिया तो रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा।
12 बजते ही किसानों ने रेल रुको आंदोलन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी किस रेलवे ट्रैक पर बैठे नजर आए इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हटाने के लिए मौके पर पहुंची है वही जानकारी के मुताबिक के शाम 4 बजे सरकार के प्रतिनिधिमंडल के दो सदस्य बच्चों से मुलाकात करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि किसानों की मांग पर सरकार सकारात्मक है और बातचीत की जाएगी।
आज आंदोलन का दूसरा दिन है और बच्चू कडू के कार्यकर्ता सुबह से ही आक्रामक दिख रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने नागपुर- हैदराबाद हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया गया है, जिससे लगभग 25 किलोमीटर तक ट्रैफिक की स्थिति बनी हुई है। ट्रक, कार, दोपहिया वाहन सभी लंबी कतार में फंसे हुए हैं।
इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने छोटी सड़कों को भी जाम करना शुरू कर दिया है, कांटेदार पेड़ सड़क पर डालकर वाहनों की आवाजाही रोकने की कोशिश की जा रही है। बच्चू कडू ने आंदोलनकारी से संवाद कर किसी भी तरह की हिंसा से बचने की अपील की है। इस वक्त मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। बच्चू कडू ने राज्य सरकार को दोपहर 12 बजे तक का अल्टीमेटम दिया और बताया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे ट्रेन रोकने और भारत बंद करेंगे। वहीं समय पूरा होते ही किसानों ने रेल रुको आंदोलन शुरू कर दिया।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बच्चू कडू का कहना है कि इस बार वे पीछे नहीं हटेंगे. जब तक सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं कर लेती तब तक आंदोलन जारी रखेंगे। आंदोलन के चलते आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर सीमा से 25 किलोमीटर दूर आंदोलन चल रहा है, लेकिन ट्रैफिक जाम के कारण आवाजाही ठप्प हो चुकी है।
वहीं बच्चू कडू के आंदोलन को समर्थन देने के लिए राजू शेट्टी भी मौके पर पहुंचे हैं। इस मार्च को पुलिस ने नागपुर के बॉर्डर पर रोका है और नागपुर में सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर की सुरक्षा बढ़ा दई गई है। किसानों की मांग है कि उनका कर्ज माफ किया जाए, फसलों के नुकसान की भरपाई हो और फसलों की कीमत एमएसपी से 20 प्रतिशत बढ़ाकर दी जाए।
सरकार की तरफ से प्रतिनिधि के तौर पर पंकज भोयर और आशीष जायसवाल आंदोलन स्थल पर पहुंचेंगे और बच्चों कडू से इस मामले को लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा सरकार के कई मंत्रियों के भी पहुंचने की बात कही जा रही है। कुल मिलाकर किसानों की मांगों को लेकर बच्चू कडू आक्रामक हो गए हैं और अब उनका साफ तौर पर कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक किसान पीछे हटने वाले नहीं है।