Breaking News

महागठबंधन का मकसद सत्ता : अमित शाह

22 Jan, 2019 1362

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा है कि इसका मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना है. पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरूआत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि नागरिकता विधेयक पारित होने पर सभी बंगाली शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी। मालदा में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में लोकतंत्र बहाल होगा। उन्होंने कहा कि मैं यकीन दिलाना चाहता हूं कि सभी बंगाली शरणार्थियों को नागरिकता विधेयक के तहत नागरिकता दी जाएगी। तृणमूल कांग्रेस सरकार ने शरणार्थियों के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन हम उन्हें नागरिकता देंगे।

कोलकाता में हुई विपक्षी पार्टियों की रैली पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विरोधी पार्टियों ने रैली के दौरान एक बार भी ‘भारत माता की जय’ या ‘वंदे मातरम’ नहीं बोला और सिर्फ ‘मोदी मोदी’ करते रहे।

अन्य खबरे