Breaking News

'मूवी मस्ती विथ मनीष पॉल शो में अजय देवगन और काजोल का धमाल

03 Nov, 2019 1356
संवाददाता/in24 न्यूज़।  
बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन और काजोल हाल ही में मनीष पॉल  के शो 'मूवी मस्ती' पर पहुंचें. इस दौरान उन्होंने खूब मस्ती की. हालांकि शो के दौरान जब मनीष पॉल काजोल के साथ फ्लर्ट करने लगे तो इस पर  अजय देवगन को गुस्सा आ गया और उन्होंने गुस्से में बंदूक निकाल ली. शो के दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. अजय देवग की गन देख मनीष पॉल सहम गए. 'मूवी मस्ती' कॉमेडी शो के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मनीष पॉल, काजोल के साथ 'सूरज हुआ सॉन्ग पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं....वहीं, काजोल और मनीष पॉल के इस डांस को देखकर अजय देवगन अपने सिंघम वाले अंदाज में बंदूक निकाल लेते हैं. जिसके बाद मनीष की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है. इन तीनों के इस फनी वीडियो पर फैन्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.मनीष पॉल के नये शो 'मूवी मस्ती विद मनीष पॉल में हर हफ्ते बॉलीवुड सितारे आते हैं और जमकर मस्ती करते हैं. इस बार भी अजय देवगन और काजोल ने शो पर खूब हंगामा किया।
 

अन्य खबरे