Breaking News

गिरफ़्तार हो सकते हैं चिदंबरम

20 Aug, 2019 1125

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
कांग्रेस के अलावा कांग्रेस के कुछ नेताओं के बुरे दिन चल रहे हैं. पी चिदंबरम पर गिरफ़्तारी की तलवार लटकी हुई है और हो सकता है उन्हें ईडी पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर ले ताकि पूछताछ की जा सके. गौरतलब है कि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया केस में बड़ा झटका लगा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. ईडी और सीबीआई जल्द ही चिदंबरम को गिरफ्तार कर सकते हैं. आईएनएक्स मीडिया केस में बड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन मामले में वह आरोपी बनाए गए थे. इस मामले में पी चिदंबरम के खिलाफ भ्रष्टाचार और प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन का मामला दर्ज किया है. 25 जनवरी को मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस सुनील गौड़ ने सभी पक्षों की दलीलें सुनी थीं. इसके बाद चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था.

अन्य खबरे