Breaking News

बम ब्लास्ट से दहली दिल्ली, 9 की मौत 20 से ज्यादा लोग घायल

11 Nov, 2025 179

दिल्ली में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास व्यस्त समय के दौरान एक कार में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 9 नागरिकों की मौत हुई जबकि 20 से ज़्यादा नागरिक घायल हुए हैं। पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली में हुई घटना के बाद मुंबई में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने घायलों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और पुलिस से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

विस्फोट में इस्तेमाल की गई कार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल का एक संदिग्ध आतंकवादी मोहम्मद उमर चला रहा था। उमर फरीदाबाद के अल फलाह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के पद पर कार्यरत था। उमर अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के पूर्व वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर आदिल अहमद राथर का करीबी बताया जाता है। घटना के बाद, उमर की मां और भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, विस्फोट से पहले कार का सीसीटीवी फुटेज कैद हो गया था। कार लाल किले के पास सुनहरी मस्जिद के पास करीब तीन घंटे तक खड़ी रही। सीसीटीवी फुटेज में कार दोपहर 3.19 बजे पार्किंग में दाखिल होती और 6.48 बजे बाहर निकलती दिखाई दे रही है, जिसके तुरंत बाद विस्फोट हुआ। शुरुआत में चालक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन जैसे ही कार आगे बढ़ती है, एक नकाबपोश व्यक्ति कार चलाता हुआ दिखाई देता है। कार को आखिरी बार बदरपुर बॉर्डर से शहर में प्रवेश करते देखा गया था। बाकी रास्ते की अभी जांच चल रही है। दिल्ली पुलिस फिलहाल इस घटना के सिलसिले में कम से कम 13 संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

दिल्ली बम ब्लास्ट की घटना के बाद, उत्तर प्रदेश, मुंबई और नागपुर में आरएसएस मुख्यालय समेत प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों को हर जगह हाई अलर्ट पर रखा गया है। नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
 

अन्य खबरे