Breaking News

सलमान की शादी के लिए राखी ने मांगी मन्नत

04 Jul, 2023 905

संवाददाता/in24न्यूज़    

भाभी को देखने के लिए तरस रही है ड्रामा क्वीन की आंखें, भाई की शादी के लिए राखी ने मांगी मन्नत, जब तक नहीं होती शादी तब तक रहेगी नंगे पैर। श्रीलंका से दुबई फिर दुबई से मुंबई तक नंगे पैर आई है ड्रामा क्वीन राखी सावंत। बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह हर बार लोगों की अटेंशन ग्रैब करने के लिए कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी हरकतों पर हैरान हो जाते हैं। इसी बीच राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी अपने भाई सलमान खान की शादी के लिए मन्नत मांगती हुई नजर आ रही है। सलमान खान की शादी को लेकर राखी सावंत काफी लाइमलाइट में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, राखी ने पैरट ग्रीन कलर का टॉप और ब्लू डेनिम जींस पहना था। इसके साथ राखी पिंक कलर के जैकेट से खुद का फेस कवर करती नजर आ रही हैं, लेकिन सबकी नजर राखी के पैरों पर पड़ी। बता दें कि राखी एयरपोर्ट पर नंगे पैर चलती दिखीं। राखी सावंत को नंगे पैर चलते देख पैपराजी ने एक्ट्रेस से पूछा कि आप नंगे पैर क्यों हैं? इस पर राखी ने कहा, ‘मेरी मन्नत है, मैं श्रीलंका, दुबई से बिना चप्पल के आई ताकि सलमान खान की शादी हो जाए। तब तक मैं चप्पल नहीं पहनूंगी जब तक भाई शादी नहीं करते ' इसके बाद वह कहती हैं, ‘अरे सभी देखो मेरे पैर छिल गए। सलमान भाई शादी करो, मेरे पैर छिल गए। शादी करो, बच्चे दो, हमारे देश को भी बच्चे दो। मैं श्रीलंका और दुबई से आपके लिए नंगे पैर आई हूं।' राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राखी के इस वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘फिर तो ये मरते दम तक चप्पल नहीं पहनेगी।' वहीं एक ने लिखा, ‘राखी पागल हो गई है। कुछ भी करती रहती है।' एक ने लिखा, ‘राखी की चप्पल टूट गई होगी तभी कैमरा में आने के लिए ये सब ड्रामा कर रही है।' ऐसे कई और रिएक्शन इस वीडियो पर आ रहे हैं।

अन्य खबरे