22 जनवरी को होगी निर्भया के दोषियों को फांसी
07 Jan, 2020
1130
सामना संवाददाता/in24
2012 में हुए निर्भया कांड में अंततः एक बड़ा फैसला आ ही गया कि 22 जनवरी को सुबह सात बजे निर्भया के दोषियों को फांसी दी जाएगी. गौरतलब है कि दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मंगलवार को निर्भया केस की सुनवाई शुरू होते ही वकील एमएल शर्मा ने कहा कि वो इस केस में मुकेश की पैरवी कर रहे हैं. इस पर कोर्ट ने कहा, आपको सूचना दी गई, लेकिन आपकी ओर से कोई जवाब नहीं आया. अब एमिकस क्युरी वृंदा ग्रोवर उनकी ओर से पेश हो रही हैं. आपकी अनुपस्थिति के चलते उन्हें पैरवी करने को कहा गया है. जज ने एमएल शर्मा से कहा -आपने अपने क्लाइंट से संपर्क क्यों नहीं किया. जब तक आप वक़ालतनामा दाखिल नहीं करते, तब तक आप इस केस से बाहर हैं. सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोपहर बाद 3:30 बजे तक के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया.