Breaking News

महाराष्ट्र एटीएस के मुखिया बने देवेन भारती

21 May, 2019 1198

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
मुंबई पुलिस का एक जाना माना नाम और चेहरा मुंबई महाराष्ट्र एटीएस का मुखिया बनाया गया है. गौरतलब है कि पुलिस के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को महाराष्ट्र एटीएस का नया चीफ बनाया गया है. 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेंद्र भारती कई हाईप्रोफाइल मामलों की जांच में शामिल रहे हैं. जिसमें 26/11 का मुंबई आतंकवादी हमला और पत्रकार जेडे हत्याकांड शामिल है.  देवेन भारती ने आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन की कमर तोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाई थी. तो वहीं कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग के आदेश के बाद उन्हें देवेन भारती को ज्वाइंट कमिश्नर इकोनामिक ऑफेंस के पद पर तैनात किया था. उसके पहले वो ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एन्ड ऑर्डर का पद भी संभाल चुके हैं. देवेन भारती इस पद पर सबसे लंबे समय तक रहने वाले अधिकारी हैं. in24 न्यूज़ परिवार की तरफ से देवेन भारती को शुभकामनाएं।

अन्य खबरे