Breaking News

महाराष्ट्र की सियासी बिसात पर बीजेपी की नई चाल !

18 Nov, 2019 982

संवाददाता/in24 न्यूज़.महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी और शिवसेना में जिस तरह से तल्ख़ियां बढ़ी है उसके बाद महापौर चुनाव को लेकर भी दोनों पार्टियों के रिश्तो में कड़वाहट बढ़ गयी है. मुंबई में मेयर का चुनाव होने जा रहा है लेकिन बीजेपी नेता आशीष शेलार ने साफ कर दिया है कि बीजेपी मुंबई मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी क्योंकि बीजेपी के पास पर्याप्त नगर सेवकों की संख्या कम है बीजेपी किसी विपक्षी दल से गठबंधन नहीं चाहती उनका कहना है कि साल 2022 में बीजेपी खुद से नंबर जुट आएगी. वैसे आंकड़ों के लिहाज से यदि बात करें तो शिवसेना का महापौर बनना तय है और इसके लिए पार्टी की ओर से कई इच्छुक उम्मीदवार आस लगाए बैठे हैं लेकिन फैसला तो मातोश्री से किया जाएगा. उधर कयास इस बात का भी लगाया जा रहा है कि एनसीपी इस बार मुंबई में उप महापौर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेगी कांग्रेस भले ही चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट नहीं है लेकिन एनसीपी नामांकन को लेकर तैयार है एनसीपी के मुंबई अध्यक्ष नवाब मलिक के मुताबिक इस बार एनसीपी उपमहापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारेगी चुनाव में मतदान को लेकर फैसला कांग्रेस से बातचीत के बाद होगा वहीं कांग्रेस की भूमिका को लेकर फैसला दिल्ली आलाकमान पर छोड़ा गया है. महाराष्ट्र में नई सरकार गठन से पहले बीएमसी में सत्ता की हिस्सेदारी से राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर कई समीकरण स्पष्ट हो जाएंगे इसी के आधार पर भी उसी के कामकाज पर भी बदलाव नजर आ सकता है इसके अलावा बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्ष में बैठने के मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व सही समय पर फैसला करेगी आने वाले साल 2022 में पूरी संख्या के साथ बीजेपी महापौर पद का दावा करेगी तब तक मुंबई की जनता के लिए बीजेपी आवाज उठाते रहेगी बीजेपी की इस भूमिका को अभी भी शिवसेना से दोस्ती की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है लेकिन यह कहने में भी कोई अतिशयोक्ति नहीं कि एक साथ चली आ रही लहर अब नदी के दो किनारों में तब्दील हो चुकी है या यूं कहें कि बीजेपी और शिवसेना अब दो दिशा बन चुके हैं जो आपस में कभी नहीं मिल सकते

अन्य खबरे