Breaking News

60 साल की महिला के साथ 17 साल के युवक ने किया दुष्कर्म

20 Sep, 2019 1101

संवाददाता/in24 न्यूज़.
इंसान जब हवस से वशीभूत हो जाता है तब उसकी सोचने समझने की शक्ति खत्म हो जाती है. गौरतलब है कि राजस्थान के श्रीगंगानगर से मानवता और इंसानियत को शर्मसार करते हुए एक वहशी दरिंदे ने 60 साल की बुजुर्ग महिला को हवस का शिकार बनाया. हैरानी की बात ये है कि महिला के साथ हैवानियत करने वाला शख्स महज 17 साल का है. पूरा मामला 18 सितंबर का है, जिसमें पुलिस ने वारदात के करीब 30 घंटे बाद दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जानकारी देते हुए एसपी हेमंत शर्मा ने बताया कि दरिंदगी के बाद महिला पूरी तरह से बेसुध हो गई थी जिसके बाद लड़का उन्हें मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गया. पूछताछ में हैवान लड़के ने बताया कि वह काफी दिनों से बुजुर्ग महिला को मॉर्निंग वॉक करते हुए देखता था. महिला के साथ दरिंदगी करने वाला लड़का भी उसी इलाके का बताया जा रहा है. वारदात के दिन लड़के ने महिला को अकेला पाकर दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी. इतना ही नहीं, उसने इस मामले को छिपाने का पूरा प्रयास किया और महिला को जान से मारने के प्रयास में उन्हें पत्थर से भी कुचलने की कोशिश की थी. पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद जब आस-पास के लोग सुबह टहलने के लिए बाहर निकले तो उन्हें महिला खून में लथपथ बेहद नाजुक हालत में मिली थी.

अन्य खबरे