Breaking News

आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की शादी सिर्फ़ टीआरपी का हिस्सा

12 Feb, 2020 1009

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
छोटे पर्दे पर टीआरपी के लिए जो ट्रेंड चल पड़ा है, वह दर्शकों के साथ सीधे-सीधे छल है, क्योंकि इंडियन आइडलमें जिस तरह जज नेहा कक्कड़ और एंकर आदित्य नारायण के बारे में बढ़-चढ़कर बताया गया कि वेलेंटाइन डे को दोनों शादी करेंगे, उसका झूठ अब सामने आने लगा है और साफ़ है कि दोनों की शादी का झांसा दर्शकों को इसलिए दिया गया की सिर्फ और सिर्फ शो की टीआरपी बढे. इस बात पर मुहर लगाने का काम किया है आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण ने. गौरतलब है कि  इंडियन आइडल 11 की जज नेहा कक्कड़ और एंकर आदित्य नारायण पिछले कुछ समय से शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे, लेकिन जैसे जैसे 14 फरवरी नजदीक आ रही है वैसे वैसे इसको लेकर तरह तरह की नयी बातें सामने आ रही हैं। इंडियन आइडल के सेट पर पिछले दिनों दोनों के माता-पिता ने पहुंचकर रिश्ते की बात साझा की थी। उस समय यह भी कहा था कि दोनों 14 फरवरी को शादी कर लेंगे। अब जब 14 फरवरी का दिन करीब है। ऐसे में आदित्य के पिता उदित नारायण ने तथाकथित शादी की पोल खोल दी है।  एक वेबसाइट से बातचीत में उदित नारायण ने कहा कि आदित्य हमारा बेटा है। हम उसकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। अगर शादी की खबरें सच होती तो मैं और मेरी पत्नी सबसे ज्यादा खुश होते लेकिन आदित्य ने हमें ऐसा कुछ नहीं बताया है। मेरा मानना है कि लिंक अप और शादी की खबरें केवल इंडियन आइडल 11 की टीआरपी बढ़ाने के लिए उड़ाई जा रही हैं जहां मेरा बेटा एंकर है और नेहा जज हैं। काश यह शादी की खबरें सच होतीं। आनेवाले दिनों में यह भी देखना होगा की इस धोखे के बाद दर्शक किस तरह का प्रतिसाद देते हैं. 

अन्य खबरे