Breaking News

नहीं रहे नुक्क्ड़ के खोपड़ी फेम एक्टर समीर खख्खर

15 Mar, 2023 739

संवाददाता/in24 न्यूज़।
बॉलीवुड एक्टर समीर खख्खर (Sameer Khakkar) का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। टीवी शो नुक्कड़ (Nukkad) के किरदार खोपड़ी (Khopdi) से उन्हें पहचान मिली थी। वे कई टीवी शोज और फिल्मों में दिखे थे। बीते कई दिनों से समीर के बीमार होने की खबर सामने आ रही थी। समीर को सांस की तकलीफ थी और वह अन्य कई मेडिकल समस्याओं से पीड़ित थे। मंगलवार दोपहर में उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद समीर को बोरीवली में एम एम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। उनके जाने की खबर आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। उनके दोस्त, सह कलाकार और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विलर ने समीर को श्रद्धांजलि देते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि अभिनेता समीर का निधन। ऐसा बहुत कम होता है जब किसी अभिनेता को उसके द्वारा निभाए गए किरदार के नाम से जाना जाता हो। ऐसे ही एक अभिनेता थे समीर खख्खर जिनका आज निधन हो गया। भले ही सीरियल में उनका किरदार एक हमेशा के लिए पियक्कड़ का था, लेकिन समीर खख्खर में कुछ ऐसा था जिसने खोपड़ी के किरदार को इतना प्यारा बना दिया। जबकि टेलीविजन पर उनका खोपड़ी का किरदार इतना यादगार बन गया। उन्होंने कई अन्य टेलीविजन शो में भी काम किया। ऊं शांति। in24 न्यूज़ परिवारकी तरफ से समीर खख्खर को भावभीनी श्रद्धांजलि। 

अन्य खबरे