Breaking News

महाराष्ट्र के औरंगाबाद का छत्रपति संभाजी नगर और उस्मानाबाद का धाराशिव हुआ नाम

24 Feb, 2023 927

ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़/मुंबई 

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिला और उस्मानाबाद ज़िले का नाम बदल दिया गया है. दरअसल सूबे की शिंदे फडणवीस सरकार ने इसका पहले ही ऐलान कर दिया था. इस प्रस्ताव को अब केंद्र सरकार की भी मंजूरी मिल गई है. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. औरंगाबाद का 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद का नाम 'धाराशिव' कर दिया गया है.  उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने करके दिखा दिया और अपने वचन की पूर्ति की जो इससे पहले की महाविकास आघाड़ी सरकार नहीं कर पाई.

अन्य खबरे