Breaking News

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख भी कोरोना की चपेट में

06 Feb, 2021 908

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना की रफ़्तार में भले ही कमी आई है, पर इसका संकट अबतक टला नहीं है. महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख हुए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अनिल देशमुख महाराष्ट्र के दसवें मंत्री हैं जो कोरोना की चपेट में आये हैं. 4 जनवरी को देशमुख एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। उस समय उनके चेहरे पर मास्क नहीं लगा था। इस दौरान किसी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए ऐसी चर्चा हो रही है।सितंबर महिने में विधानसभा सत्र में शामिल होने वाले 2200 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। इसमें से स्पीकर नाना पाटोले समेत 5 विधायक पॉजिटिव निकले थे। साथ ही 40 विधानसभा स्टाफ भी संक्रमित पाए गए। वर्तमान में पिछले 24 घंटों में 2628 नए मामले सामने आए है। मुंबई आम जनता के लिए लोकल ट्रेन शुरु हो चुकी है। अब ज्यादा संक्रमण के मरीजों के मिलने का खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में हर किसी को कोरोना से बचने की दिशा में हर संभव कदम उठाने की ज़रूरत है.

अन्य खबरे