Breaking News

महाराष्ट्र में दो लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव क्यों नहीं : आदित्य ठाकरे

10 Oct, 2023 642

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को चुनाव आयोग से पूछा कि वह महाराष्ट्र में दो लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव क्यों नहीं करा रहा है! आयोग द्वारा सोमवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी गई है। उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे ठाकरे ने कहा कि चुनाव आयोग पांच राज्यों की विधानसभाओं के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा करते समय इन दोनों लोकसभा उपचुनावों को भी एक साथ जोड़ सकता था। चंद्रपुर और पुणे में दो लोकसभा सीटें संसद सदस्यों के निधन के बाद से खाली हैं। कांग्रेस के सुरेश उर्फ बालू धानोरकर (चंद्रपुर) का 30 मई को निधन हो गया, जबकि भाजपा के अनुभवी राजनेता गिरीश बापट (पुणे) का लंबी बीमारी के बाद इस साल 29 मार्च को निधन हो गया। बता दें कि आदित्य ठाकरे आजकल नागपुर के दौरे पर हैं।

अन्य खबरे