महाराष्ट्र में सीएम उद्धव ने दिए लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र पर कोरोना की सबसे अधिक मार पड़ी है. जिस रफ़्तार से कोरोना ने पेअर फैलाया है उसे देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन को बढ़ाने के संकेत दिए हैं। नेताओं के साथ हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संकेत दिया कि राज्य के रेड जोन में मई अंत तक लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। देश में महाराष्ट्र राज्य की हालत कोरोना वायरस के चलते सबसे ज्यादा खराब है। बता दें कि महाराष्ट्र के 36 में से 34 जिले कोरोना ग्रस्त हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामलों के करीब 90 फीसदी केस मुंबई और पुणे में हैं। बता दें कि लॉकडाउन का तीसरा फेज 17 मई को खत्म होने वाला है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने संकेत दिए हैं कि राज्य के रेड जोन वाले इलाकों में लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विपक्षी पार्टियां भी सरकार का समर्थन करती दिखाई दे रही हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता प्रवीण डारेकर ने भी कहा है कि राज्य में बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को मई के अंत तक बढ़ाना जाना चाहिए। मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में बिगड़ते हालातों को मद्देनजर रखते हुए कंटेनमेंट क्षेत्रों में एसआरपीएफ को तैनात किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंबई शहर में कोरोना से सबसे ज्यादा मामले हैं इसलिए एसआरपीएफ की तैनाती वहां करने की जरूरत है।