अक्षय ले सकते हैं कपिल शर्मा के शो की जगह
10 Jun, 2017
1824
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़, मुंबई
कपिल शर्मा के "कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल " शो के रिप्लेस में सलमान के "दस का दम" शो के बारे चर्चा चल रही थी, लेकिन खबरों के अनुसार अब सलमान के बदले खिलाडी अक्षय कुमार का नाम लिया जा रहा है। दरअसल बात यह है कि दबंग सलमान अपने बिजी शिड्यूल्स की वजह से अपने इस शो के लिए टाइम नहीं निकाल पा रहे हैं। खबर है कि सलमान रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 11वें सीजन को भी होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वे अपनी फिल्म के प्रमोशन में भी बिजी हैं।

इसलिए निर्माता अक्षय कुमार को बोर्ड पर लाने की कोशिश में हैं। जानकारी के अनुसार, ये टीवी शो कपिल के शो की जगह ले सकता है, जिसे फिलहाल दो महीने का एक्सटेंशन मिला हुआ है। इसी वजह से किसी दूसरे स्टार की इस शो में एंट्री करवाने का विचार चल रहा है, साथ ही सलमान की फीस की वजह से भी काफी परेशानियां चल रही हैं. चैनल से बताया जा रहा है कि चैनल इस सीजन के लिए किसी नए चेहरे की तलाश में था। सलमान की अधिक फीस और डेट्स की वजह से निर्माता अक्षय को ‘दस का दम’ के होस्ट के रूप में ज्यादा उचित समझ रहे हैं। अक्षय के अलावा रणवीर सिंह सहित कई नामों पर भी विचार चल रहा है, लेकिन अक्षय के शो को होस्ट करने की संभावनाएं ज्यादा हैं। हालांकि, अभी तक अक्षय या रणवीर के सामने इस तरह का कोई ऑफर नहीं आया है।