Breaking News

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल को मिली जान से मारने की धमकी

11 Jul, 2023 2695
संवाददाता/in24न्यूज
 

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और अजित खेमे के नेता छगन भुजबल को जान से मारने की धमकी मिली है. ये धमकी उनके दफ्तर में कॉल करके दी गई. धमकी देने वाले शख्स ने भुजबल के ऑफिस में कॉल करके कहा कि उसे भुजबल को मारने का ऑर्डर मिला है. पुलिस ने इस मामले में प्रशांत पाटिल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि भुजबल के ऑफिस में मौजूद पीए ने फोन को रिसीव किया था. इस दौरान धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि उसे भुजबल को जान से मारने का आर्डर मिला है. भुजबल के दफ्तर की ओर से मिली शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की. इसके बाद पुलिस ने प्रशांत पाटिल को महाड, पुणे से गिरफ्तार गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी कोल्हापुर का रहने वाला है. उसने नासिक से पुणे जाते वक्त भुजबल के दफ्तर में कॉल करके धमकी दी थी. पुलिस के मुताबिक, जब उसने कॉल किया, तब वह शराब के नशे में था. वहीं, भुजबल और उनके दफ्तर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

अन्य खबरे