Breaking News

मां महबूबा मुफ़्ती के नाम में बदलाव चाहती हैं उनकी बेटी

23 Aug, 2020 695

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बेटी के लिए मां का होना बहुत मायने रखता है. दोनों एक दूसरे की खुशियों का ख्याल रखना अपनी जिम्मेदारी समझती हैं. मगर जम्मू एवं कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की छोटी बेटी ने अपने पासपोर्ट में अपनी मां का नाम बदलकर महबूबा सैयद करने की मांग की है। इस संबंध में इर्तिका जावेद ने एक स्थानीय समाचार पत्र में एक सूचना प्रकाशित कराई थी। सूचना के अनुसार उन्होंने लिखा कि मैं इर्तिका जावेद पुत्री जावेद इकबाल शाह, निवासी फेयरव्यू हाउस गुपकर रोड, श्रीनगर, कश्मीर-190001, अपने पासपोर्ट में अपनी मां का नाम महबूबा मुफ्ती से बदलकर महबूबा सैयद कराना चाहती हूं। नोटिस में लिखा गया है कि अगर किसी को इस बारे में कोई आपत्ति है तो कृपया सात दिन की अवधि के भीतर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। उसके बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। महबूबा मुफ्ती और उनके पति साथ नहीं रहते हैं। इन दंपत्ति की दो बेटियां इल्तिजा और इर्तिका हैं। बड़ी बेटी ने अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए मुफ्ती उपनाम अपनाया है, जबकि छोटी बेटी अपने पिता के करीब लगती हैं। महबूबा फिलहाल अपने सरकारी आवास पर नजरबंद हैं। बता दें कि मां का नाम बदलने के पीछे सबसे बड़ी वजह पासपोर्ट है.
 

अन्य खबरे