Breaking News

मानहानि के मामले में केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ समन

08 Jul, 2019 1144
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
मानहानि के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ समन जारी हुआ है और 16 जुलाई को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है. गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजेंद्र गुप्ता की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दायर मानहानि मामले में कोर्ट ने समन जारी किया है. रॉउज एवेन्यु कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को 16 जुलाई को पेश होने के लिए समन जारी किया है. बता दें कि इससे पहले इस मामले में 6 जून को सुनवाई हुई थी. बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने 4 जून को केजरीवाल और सिसोदिया पर मानहानि का केस दायर किया था. उनका आरोप था कि केजरीवाल के बयान से उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है. उन्होंने बतौर 1 करोड़ का मुआवजा मांगा है. दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि निजी सुरक्षा अधिकारी बीजेपी को रिपोर्ट करता है. इंदिरा गांधी की तरह मेरी हत्या भी की जा सकती है. इस दौरान विजेंद्र गुप्ता का नाम लिया गया था. इतना ही नहीं केजरीवाल और सिसोदिया ने विजेंद्र गुप्ता पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था. यह आरोप बकायदा ट्वीट के जरिए लगाया था.

अन्य खबरे