Breaking News

मीडिया समाज को बदलने का जरिया- पीएम मोदी 

06 Nov, 2017 1499
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई का एक दिन का दौरा शुरू किया, जहां उन्होंने एक अखबार के प्रोग्राम में कहा, महात्मा गांधी ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा था और बेशक पत्रकारों के पास अपनी बात रखने का ताकत है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल करना अपराध है। मीडिया को राजनीति के अलावा दूसरे मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके पहले पीएम मोदी ने तमिलनाडु के सीएम पलानीसामी से मुलाकात की और दोनों के बीच चेन्नई समेत राज्य के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश और बाढ़ के हालात पर चर्चा हुई। पीएम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एम. करुणानिधि से भी मुलाकात करेंगे, फिलहाल डीएमके चीफ पिछले साल से बीमार हैं।
पीएम मोदी ने कहा, ''मीडिया समाज को बदलने का साधन है क्योंकि वह आपको न केवल खबर से रू-ब-रू कराता है, बल्कि हमारे विचारों का दायरा भी बढ़ाता है । मीडिया को अपना दायरा बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए और मीडिया संस्थानों के बीच हेल्दी कॉम्पिटीशन लोकतंत्र की ताकत बन सकता है।इतिहास गवाह है कि भारत के भाषाई अखबारों की ताकत देखकर ब्रिटिश सरकार भी डर गई थी और आज भी रीजनल लैंग्वेज के अखबार वैसा ही रुख रखते है। एडिटोरियल फ्रीडम का इस्तेमाल जनहित के मुद्दों के लिए किया जाना चाहिए और लिखने की आजादी मिलने का मतलब ये नहीं कि लोगों को गलत जानकारी दी जाए।
 
मीडिया को राजनीति के अलावा और भी मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए जो जनहित से जुड़े हो और आम आदमी की खबर हो। भारत में कई ऐसे मुद्दे है जो राजनीति से बढ़कर है और यह देश की 125 करोड़ जनता अपने अचीवमेंट से जुड़ी खबरें पढ़कर खुश होती है। इसलिए वह भी खबर प्रकाशित करे जो जनहित से जुड़ी हो। बहरहाल मीडिया ने स्वच्छ भारत अभियान में अहम भूमिका निभाया और इसके लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। इसके साथ ही एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए भी मीडिया की जिम्मेदारी अहम है, क्योंकि क्लाइमेट में आ रहे बदलाव के लिए लोगों को जागरूक करने का काम कर सकते है।

अन्य खबरे