मुलायम सिंह अस्पताल में भर्ती
संवाददाता/in24 न्यूज़।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री को बुधवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी जांच कर रही है. पीजीआई के डायरेक्टर के मुताबिक रूटीन जांच के लिए उन्हें फिलहाल भर्ती किया गया. मुलायम सिंह यादव लंबे समय से डायबिटीज, शुगर और कार्डियो की बीमारियों से पीड़ित हैं. गौरतलब है कि मोदी सरकार 2.0 के गठन के बाद संसद में सदस्य के रूप में शपथ लेने के दौरान मुलायम सिंह ने अपनी सीट पर खड़े होकर ही शपथ ली थी. जबकि सरकार बनने से पहले संसद में उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि जो लोग इस समय संसद में मौजूद हैं भगवान करें कि वो सब दोबार जीतकर यहां पहुंचे और दोबारा पीएम मोदी प्रधान मंत्री बने, जिसके बाद संसद में ही पीएम मोदी ने उनका आभार प्रकट किया था. कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे मुलायम सिंह शपथ लेने के लिए वेल तक नहीं आए थे. इस दौरान मुलायम सिंह यादव सदन में व्हील चेयर पर बैठकर आए थे.