Breaking News

मुख़्तार अंसारी मामले में सीएम योगी को जान से मारने की धमकी

26 Sep, 2020 811

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जिस रफ़्तार से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों के खिलाफ जमकर कार्रवाई कर रहे हैं, उससे बड़े-बड़े अपराधियों में दहशत फ़ैल गई है. इसी वजह से योगी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार धमकी देने वाले ने बाहुबली मुख्तार अंसारी को जेल से छोड़ने की मांग की थी. ऐसा न करने पर सीएम योगी को मौत के घाट उतारने को कहा गया था. पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यूपी पुलिस ने जानकारी दी कि सीएम योगी को धमकी देने वाले आरोपी शख्स को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है. हजरतगंज थाना प्रभारी अंजनी पांडेय ने जानकारी दी कि आरोपी का नाम अमरपाल है. वह एक ट्रक ड्राइवर है, जो इटावा का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आरोपी ने नशे में यूपी 112 नंबर पर व्हॉट्सएप कर सीएम योगी को धमकी दी थी. प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसका इन सब चीजों से कोई लेना देना नहीं है. वहीं पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी कि बुूधवार को यूपी-112 के वाट्सऐप नंबर पर  9696755113 नंबर से आरोपी ने कई धमकी भरे संदेश भेजे थे. मैसेज में बाहुबली मुख्तार अंसारी को जेल से न छोड़ने पर सीएम योगी को मारने की बात कही गई थी. बहरहाल आरोपी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है.

अन्य खबरे