पंजाब में रिटायर्ड एएसआई के परिवार की हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़.
रविवार को पंजाब लुधियाना (Ludhiana) के गांव नूरपुर बेट (Noorpur Bet) में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एएसआई (Retired ASI), उसकी पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना का पता उस समय चला जब रिश्तेदार के फोन को एएसआई ने नहीं उठाया तो वह शाम को घर पहुंचा। घर का ताला तोड़ा गया तो भीतर तीनों की लाश पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।कुलदीप सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई की नौकरी से 2019 में रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद वह हंबड़ा स्थित गांव नूरपुर बेट में पत्नी और बेटे के साथ रहता था। रविवार को उसके रिश्तेदार कुलजीत सिंह की बेटी ने कुलदीप के घर फोन किया, मगर किसी ने नहीं उठाया। उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी और कहा कि वह कुलदीप के घर जाए। शाम को कुलजीत उसके घर पहुंचा तो मेन गेट खुला था लेकिन अंदर का गेट बंद था। इसके बाद उसने गांव के सरपंच को मौके पर बुला लिया। इसके बाद गेट तोड़ दिया गया। जब वे घर के भीतर गए तो सभी के होश उड़ गए। बरामदे में कुलदीप सिंह की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। जबकि कमरे में बेड पर पत्नी परमजीत कौर और बेटे गुरविंदर सिंह उर्फ पाली का शव पड़ा था। अलमारियों के दरवाजे खुले थे और पैसे नीचे गिरे थे। आगे की जांच शुरू है।