Breaking News

मेडिकल पाठ्यक्रमों में मराठा छात्रों को आज से आरक्षण

21 May, 2019 1120

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
मराठा आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्ट्र में अनेक आंदोलन हुए. मगर मेडिकल से जुड़े छात्रों के लिए आज से आरक्षण लागू हो गया है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने आज पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में मराठा छात्रों को आरक्षण देने के लिए सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों (एसईबीसी) आरक्षण अधिनियम, 2018 में संशोधन करने के लिए अध्यादेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. जिसके बाद ये आज लागू भी हो गया है. बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को आरक्षण अधिनियम, 2018 में संशोधन करने के लिए अध्यादेश का मंजूरी दी थी.  

अन्य खबरे