Breaking News

मॉर्निंग वॉक में नीतीश कुमार की सुरक्षा में लगी सेंध

15 Jun, 2023 503

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुरक्षा में चूक का एक बड़ा मामला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मामले में सामने आया है। खबर है कि आज नीतीश सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, इसी दौरान उनकी सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए एक बाइकर अंदर घुस आया और मुख्यमंत्री के करीब से अपनी बाइक नजदीक से अपनी बाइक निकाली। बाइकर उनके इतने करीब से निकले कि उनसे बचने के लिए फुटपाथ की तरफ जाना पड़ गया। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि वहां सीएम की सिक्योरिटी में मौजूद सुरक्षाकर्मी भी सकते में आ गए। आनन फानन में तत्काल एक्शन लेते हुए सुरक्षाकर्मियों ने बाइकर को हिरासत में ले लिया। वहीं सूचना के बाद पटना एसएसपी राजीव मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल बाइकर से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर आकर SSG के कमांडेंट और पटना एसएसपी को सीएम हाउस बुलवाया है। ये दोनों अधिकारी फिलहाल सीएम आवास पहुंचे हुए हैं और सीएम आवास के अंदर इनकी बैठक चल रही है। इस घटना को लेकर एसएसजी के कमानडेंट हरी मोहन शुक्ला ने कहा कि, फिलहाल पूरे मामले को देखा जा रहा है, जल्द ही कोई एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल यही कहा जा सकता है कि नीतीश कुमार की सुरक्षा में लगी टीम को और भी चौकस होना पड़ेगा।

अन्य खबरे