मोदी के शपथ समारोह में नहीं जाएंगी ममता
29 May, 2019
1218
संवाददाता/in24 न्यूज़।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी से झटका खाने के बाद ममता बनर्जी की हालत बेहद खस्ता है. बावजूद इसके उन्होंने पीएम मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने की बात कही थी. मगर आज एक ट्वीट के ज़रिये ममता ने बताया है कि मैं शपथ समारोह में आना चाहती थी, हालांकि जिस तरह मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं और कार्यकर्ताओं की हत्या की बात सामने आ रही है कि 54 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की गई उसमें सच्चाई नहीं है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी और ममता के बीच जबरदस्त आरोप प्रत्यारोप का दौर चला था.