Breaking News

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया जीत का दावा

10 Mar, 2022 630
संवाददाता/ in24 न्यूज़
देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। नतीजों से पहले सभी पार्टियां अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। हालांकि दोपहर 2 बजे तक स्पष्ट तस्वीर सामने आ जाएगी। देश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट यूपी में नतीजों से पहले ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि राज्य में बीजेपी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बताया कि वे बीजेपी की तरह से ऐसी तमाम योजनाएं जारी की गयी हैं जिनकी वजह से पार्टी को दोबारा सत्ता मिल रही है।

मौर्य ने बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा कि, 'यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी, जीत का कारण बूथ तक भाजपा मजबूत संगठन होना, डबल इंजन सरकार ने गरीबों के लिए जीवन स्तर में सुधार, निःशुल्क राशन वितरण के साथ अति पिछड़े अति दलित वोटरों का मोदी जी योगी जी के प्रति भरोसे के साथ सुशासन, विकास, सुरक्षा आदि मुद्दों पर कमल को मिला वोट।'

उन्होंने कहा, जीत का कारण बूथ तक भाजपा मज़बूत संगठन होना, डबल इंजन सरकार ने ग़रीबों के लिए जीवन स्तर में सुधार,निःशुल्क राशन वितरण के साथ अति पिछड़े अति दलित वोटरों का मोदी जी योगी जी के प्रति भरोसे के साथ सुशासन,विकास,सुरक्षा आदि मुद्दों पर कमल को मिला वोट

अन्य खबरे