Breaking News

योगी का हेलीकॉप्टर देखने में एक सफाईकर्मी की जान गई

07 Sep, 2019 1077

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

आज भी कई लोग कुछ देखने के चक्कर में परेशानी मोल ले लेते हैं. कई बार तो किसी को अपनी जान तक गंवानी पद जाती है. गौरतलब है कि यूपी के अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए अफरा-तफरी मच गई. इस अफरा-तफरी में एक सफाईकर्मी सुरेश की जान चली गई. बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर जब सीएम योगी का हेलीकॉप्टर यहां आया तो उसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई. इस अफरा-तफरी में सफाईकर्मी सुरेश असंतुलित होकर गिर पड़ा. भगदौड़ के कारण की लोगों ने सुरेश पर पैर रख दिया. भीड़ में दबने के कारण सुरेश की मौके पर मौत हो गई. सफाई कर्मी की मौत के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने आनन फानन में सुरेश को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है. भागदौड़ के बाद हुए इस हादसे के जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं.  आपको बता दें कि सीएम योगी शनिवार को अंबेडकरनगर में ही हैं.

अन्य खबरे