Breaking News

राहुल गांधी को छिछोरा कहने पर घिरे मनोज तिवारी

27 Dec, 2023 738

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज की राजनीति में नेताओं में व्यक्तिगत हमला करने की होड़ बढ़ती जा रही है।  इसी कड़ी में अब भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के राहुल गांधी पर दिए एक बयान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट सीट से सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह राहुल गांधी को छिछोरा कहते सुनाई दे रहे हैं। मनोज तिवारी से एक पत्रकार ने सवाल किया था कि राहुल गांधी कहते हैं कि जो सरकार हर साल दो करोड़ रोजगार की बात करती थी, वह अब बेरोजगारी की बात नहीं सुनना चाहती है। इसके जवाब में मनोज तिवारी ने उखड़ते हुए कहा कि उनको गिनती नहीं आती है। उनको सिर्फ उपराष्ट्रपति का माखौल उड़ाने का वीडियो बनाना आता हैै। छिछोरा व्यक्ति है, क्या हमसे पूछवा रहे हो। 20 सेकेंड में हुई इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मनोज तिवारी की टिप्पणी से आहत कांग्रेस के कई नेता भी बदले में भाजपा सांसद को खूब भला-बुरा कह रहे हैं। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने तो तिवारी को नचनिया तक कह डाला। बता दें कि मनोज तिवारी विपक्ष पर हमला करते रहे हैं।

अन्य खबरे