Breaking News

मुंबई में अब वाटर राइड का लुत्फ़ उठा पाएंगे सैलानी 

27 Nov, 2017 1468
  सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

मुंबई की शान यहां का समुद्री इलाका है और अब यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एक खुशखबरी है, कि मुंबई की समुद्री तटों पर अब सी-प्लेन उड़ाने की अनुमती देने का महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया है। मुंबई में पर्यटन को बढ़ाने के मद्देनज़र महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला किया है। ट्रायल के तौर पर 9 दिसंबर को सी-प्लेन का एक प्रदर्शन मुंबई के पास कालबादेवी में किया जाएगा जहां सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे।

मुंबई मैरीटाइम बोर्ड (एमएमबी) का यह फैसला जल परिवहन के साथ-साथ वाटर राइड को प्रोत्साहन देने की दिशा में लिया गया है। आपको बता दें कि कालबादेवी से बेलापुर के बीच प्रदर्शन किया जाएगा। एमएमबी के एक अधिकारी ने बताया कि वाटर राइड के साथ-साथ हम छोटी-छोटी क्रूज सेवा भी राज्य में स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं और पहली क्रूज़ सेवा का लाभ जनता को दिसंबर अंत या जनवरी के पहले सप्ताह में मुंबई-गोवा के बीच मिलेगा। 

इस क्रूज सेवा का ठेका सी-ईगल कंपनी को दिया गया है। आपको बता दें कि, सी-प्लेन सर्विस स्पाइसजेट एयरवेज द्वारा मुहैया कराए जाएगी लेकिन इस सेवा को शुरू करने की तारीख पर अभी कोई फैसला एयरलाइन द्वारा नहीं लिया गया है। 

 
 
 

अन्य खबरे