Breaking News

वरुण गांधी ने की मोदी की जमकर तारीफ़

08 Apr, 2019 1143

संवाददाता/in24 न्यूज़.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ करते हुए बीजेपी सांसद वरुण गांधी संभवतः यह भूल गए की उनके परिवार से भी लोग प्रधानमंत्री रहे हैं. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार में बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में वरुण गांधी ने ऐसी बात कही है जिसे सुनकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी हैरान रह जाएंगे. वरुण गांधी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि मेरे परिवार के लोग भी देश के पीएम रहे, लेकिन देश को गर्व नरेंद्र मोदी ने दिलाया है. वरुण गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने जो सम्मान देश को दिलाया है, ऐसा बहुत लंबे समय तक किसी ने नहीं दिलाया. वरुण गांधी यही नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि वो आदमी सिर्फ देश के लिए जी रहा है और देश के लिए ही मरेगा. वरुण गांधी ने कहा कि उसको केवल देश की चिंता है. इससे पहले पीलीभीत से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद भी वरुण गांधी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि देश को लंबे अरसे बाद ऐसा पीएम मिला है, जिसके बारे में हम छाती चौड़ी करके बोल सकते हैं. 

अन्य खबरे