विधानसभा अध्यक्ष हमारा होगा, हम बीएमसी चुनाव अकेले लड़ेंगे - भाई जगताप
29 Dec, 2021
667
संवाददाता/ in24 न्यूज़
महाराष्ट्र में विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। सरकार के शीतकालीन सत्र के दौरान कार्यक्रम पुस्तिका में विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव का समावेश न किए जाने पर जहां विपक्ष आक्रामक है तो वहीं मुंबई कांग्रेस (mumbai congress) अध्यक्ष भाई जगताप (bhai jagtap) ने बड़ा बयान देते हुए कहा की संविधान के तहत अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जारी है और इस बार भी विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी का होगा। साथ ही उन्होंने बीएमसी चुनाव (bmc election) में कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने का दावा करते हुए कहा की पार्टी मनपा चुनाव में 236 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
बता दें की विधानसभा के अध्यक्ष को लेकर इस समय गहमागहमी बनी हुई है, साथ ही कांग्रेस इस बार बीएमसी चुनाव में एकला चलो के मूड में नजर आ रही है.