Breaking News

शरद पवार के बयान से मचा सियासी घमासान, 'मेरी गुगली में फंसे फडणवीस' - शरद पवार

30 Jun, 2023 363

संवाददाता/in 24 न्यूज़।  

साल 2019 में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री का पद का शपथ लिया था. लेकिन बीजेपी और एनसीपी के गठबंधन वाली यह सरकार महज 80 घंटे के भीतर दम तोड़ दी थी. महाराष्ट्र में साल 2019 में बीजेपी और एनसीपी के गठबंधन वाली सरकार को लेकर अब एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर फडणवीस और शरद पवार के बीच ताजा बयान बाजी से एक बार फिर महाराष्ट्र की सियासत तेज हो गई है. पवार इसे अपनी गुगली करार दे रहे हैं तो वहीं मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मानना है कि उनके साथ विश्वासघात हुआ था। दोनों के बीच ताजा प्रकरण देवेंद्र फडणवीस के एक टीवी इंटरव्यू से शुरू हुआ है.

         दरअसल एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अजित पवार के साथ मिलकर जो सरकार महाराष्ट्र में साल 2019 में बनाई गई थी उस पर शरद पवार ने अपनी स्वीकृति दी थी. उनसे बातचीत करने के बाद ही दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हुआ था. शरद पवार ने सरकार बनाने पर सहमति जताई थी लेकिन तीन से चार दिन बाद वह पीछे हट गए. सरकार बनाने की कोशिश शरद पवार से चर्चा के बाद शुरू हुई थी उन्होंने दोहरा खेल खेला इसके बाद अजित पवार के पास हमारे साथ आने के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचा था जिसके चलते हम ने शपथ ली थी ।


         वहीं फडणवीस के इंटरव्यू पर पलटवार करते हुए शरद पवार ने क्रिकेट के गेम से इसकी तुलना की और कहा कि मैंने गूगली फेंकते हुए साल 2019 में सरकार बनाने के लिए बीजेपी के साथ चर्चा की थी. देवेंद्र फडणवीस ने विकेट दिखाई थी अगर कोई गेंदबाज को विकेट दिखाएगा तो फिर वह बैट्समैन को कैसे छोड़ेगा। गुगली बॉल पर हमने उनका विकेट उड़ा दिया यह एक राजनीतिक गुगली थी पवार ने कहा कि इन सब चीजों पर बात करने की जगह फडणवीस को महिला सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। शरद पवार के बयान के बाद देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि शरद पवार की जुबान पर सच आ गया. लेकिन यह आधा सच है मैं भी अब और गुगली फेकूंगा और सारा सच सामने लाऊंगा।

अन्य खबरे