Breaking News

शरद पवार को धमकी देने वाला युवक बिहार से गिरफ्तार

14 Dec, 2022 1445
संवाददाता/in24 न्यूज़।
 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के मुंबई आवास पर फोन कर बम से उड़ाने की धमकी के मामले ने महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस मामले में मुंबई जोन 2 के अंतर्गत आने वाले गावदेवी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 और 506-2 के तहत केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने पहले मुंबई में छापेमारी की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। फोन आने के बाद से ही महाराष्ट्र पुलिस का सर्विलांस एक्टिव हो गया था। जब मोबाइल नंबर को लोकेशन देखा गया तो वह बिहार का आया। इसके बाद पुलिस ने बिहार का रुख किया। पुलिस का कहना है कि शरद पवार के जन्मदिन के दिन भी आरोपी ने धमकी दी थी। एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लों ने मुंबई पुलिस की छापेमारी कर एस सोनी नाम के युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

 

मुंबई जोन 2 के पुलिस अफसरों ने बिहार पुलिस के आला अफसरों से संपर्क साधा। पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने भी इस मामले में पटना पुलिस को अलर्ट कर किया। मुंबई जोन - 2 की पुलिस पटना पहुंची और युवक के लोकेशन पर मॉनिटरिंग करने लगी। इस दौरान लोकेशन की सटीक जानकारी जक्कनपुर में मिली। जिसके बाद जक्कनपुर थाना की पुलिस के साथ रेड मारा गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि वह सासाराम का रहने वाला है, लेकिन अभी पटना के मीठापुर इलाके के लॉज में रह रहा था। पुलिस सूत्रों की माने तो मुंबई पुलिस को देखते युवक फिर आग-बबूला हो गया और बोला कि शरद पवार को नहीं छोड़ूंगा, उन्हें उड़ा दूंगा। हालांकि गिरफ्तारी के बाद शांत हो गया। उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। जिसके बाद मुंबई पुलिस आरोपित को साथ मुंबई ले है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रोगी है। पुलिस के इस तर्क के इतर आरोपी का आक्रोश देखकर लग रहा है कि वह किसी बात को लेकर मुंबई पुलिस से गुस्सा है। एक वजह उसकी पत्नी का दूसरे युवक से शादी करना बताया जा रहा है, जिसमें आवेदन के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
 
पुलिस सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र पुलिस की गिरफ्त में आया एन सोनी 3 से 4 माह से शरद पवार को उड़ाने की धमकी दे रहा था। पुलिस के मुताबिक शरद पवार के 'सिल्वर ओक' आवास पर कॉल किया जा रहा था। फोन पर लगातार अमर्यादित टिप्पणी भी की जा रही थी। शरद पवार के घर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को धमकी भरे शब्दों में कहाता था कि मुंबई आकर नेता को देसी कट्टे से उड़ा दूंगा’। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच पड़ताल शुरू की. तो पहले पुलिस को लगा कि युवक सनकी होगा लेकिन जब कई बार धमकी मिली तो इसे गंभीरता से लिया गया और जांच शुरू हो गई। जांच में बिहार का कनेक्शन सामने आया। मुंबई पुलिस ने सोनी को फोन भी किया था और कहा था कि वह अपनी इस हरकत को छोड़ दे नहीं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी सोनी की हरकत में सुधार नहीं आया और वह फिर धमकी देने लगा। घटना को लेकर आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया था कि मुंबई पुलिस लोकेशन के आधार पर आरोपी को ट्रैक किया था। पुलिस ने पूरी जानकारी दी थी. मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ने के बाद उसे साथ ले गई है।

अन्य खबरे