हैदराबाद पुलिस, आपको सलाम : साइना नेहवाल
06 Dec, 2019
1262
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हर तरफ डॉ प्रियंका के दरिंदों के एनकाउंटर के बाद जमकर पुलिस की वाहवाही हो रही है. वहीं हैदराबाद की महिला डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी की शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत गई. इस एनकाउंटर के बाद देशभर से तमाम लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं. जिसपर लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की है. इसी के चलते एनकाउंटर के बाद भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी खुशी व्यक्त की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर हैदराबाद पुलिस की तारीफ की है. साइना नेहवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि अच्छा काम किया हैदराबाद पुलिस, आपको सलाम.