Breaking News

44 नए चेहरे हुए मोदी मंत्रिमंडल में शामिल

08 Jul, 2021 771

संवाददाता/in24 न्यूज़।
मंत्रिमंडल विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  उससे पहले 7 लोक कल्याण मार्ग पर भाजपा सांसदों के साथ मुलाक़ात की. केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे. नए चेहरों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे.   कैबिनेट विस्तार से पहले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल, श्रम मंत्री संतोष गंगवार और अन्य कई केंद्रीय मंत्रियों ने पहले ही अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया.  इस्तीफ़ा देने वालों में डीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबाश्री चौधरी भी शामिल हैं. राष्ट्रपति भवन ने कहा भारत के राष्ट्रपति ने आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और अन्य सहित मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार किया. खबर के मुताबिक विस्तार के बाद एससी समुदाय के 12 सदस्य होंगे, जिनमें दो कैबिनेट में शामिल होंगे; मंत्रिपरिषद में आठ सदस्य अनुसूचित जनजाति के होंगे, जिनमें से तीन कैबिनेट में होंगे. कैबिनेट विस्तार के बाद मोदी सरकार में 27 ओबीसी नेता होने की उम्मीद है, जिनमें से पांच कैबिनेट में होंगे. सूत्रों ने आगे बताया कि कैबिनेट में पेशेवरों की संख्या में काफी इजाफा होगा. सूत्रों के अनुसार विस्तार के बाद कुल 13 वकील, छह डॉक्टर, पांच इंजीनियर और सात सिविल सेवक होंगे. केंद्रीय मंत्री आर के सिंह, मनसुख मंडाविया और हरदीप सिंह पुरी को भी पदोन्नत किया जा सकता है. बता दें कि इस नए मंत्रिमंडल विस्तार पर निपक्ष ने चुटकी भी ली है.

अन्य खबरे