Breaking News

शिंदे के नगरसेवकों ने बीजेपी नेताओं को बेरहमी से पीटा ! शिकायत दर्ज

17 Aug, 2023 973
शुभम मिश्रा/in24न्यूज 
 
आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाले कल्याण शहर में एक बार फिर  बीजेपी और शिवसेना ( शिंदे गुट ) के कार्यकर्ताओं के बीच घमासान देखने को मिला है. आपको बता दें कि इससे पहले भी कल्याण शहर में शिवसेना  के कार्यकर्ताओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि कल्याण पूर्व के चक्की नाका इलाके में भाजपा कार्यकर्ता दीवार पर बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल बनाकर फिर एक बार मोदी सरकार लिख रहे थे. इस दौरान वहां पर शिवसेना के कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा करने लगे. बीजेपी के जिला अध्यक्ष नाना सूर्यवंशी ने आरोप लगाया है कि शिवसेना के नगरसेवकों ने उनके समर्थकों के साथ मारपीट की है. वहीं इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिवसेना के नगर सेवकों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. भाजपा जिला अध्यक्ष नाना सूर्यवंशी ने शिवसेना के नेताओं को चेतावनी दी है कि, वह अपनी हद में रहें वरना बीजेपी के कार्यकर्ता भी तगड़ा वार करेंगे. वैसे आपको बता दें कि आने वाले समय में महानगर पालिका के चुनाव होने हैं. ऐसे में दोनों पार्टियों में जारी घमासान क्या मोड़ लेता है? यह देखना दिलचस्प होगा. 

अन्य खबरे