Breaking News

शिवसेना उद्धव गुट के नेता अनिल देसाई के करीबी को ईडी ने किया तलब

26 Mar, 2024 677

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गाज अब उद्धव ठाकरे गुट के नेता अनिल देसाई के करीबी दिनेश बोभाटे पर गिरी है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिनेश बोभाटे को तलब किया है। खबर के मुताबिक, दिनेश बोभाटे को इस सप्ताह ईडी के समक्ष मौजूद रहने को कहा गया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों दिनेश बोभाटे के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने भी एक केस दर्ज किया था। बता दें कि ईडी की सक्रियता देखकर अनेक राजनीतिक दल के नेता डरे और सहमे हुए हैं।

अन्य खबरे